Aaj ka Mausam: दिल्ली में 6 साल बाद सबसे गर्म रहा जनवरी, आज यूपी-बिहार में शुष्क रहेगा मौसम, राजस्थान में फतेहपुर सबसे ठंडा, दो दिन बाद होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं यूपी, बिहार और राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिसकी वजह से 2 दिन बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम कैसा रहेगा): दिल्ली में इस बार जनवरी के महीने में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ी। बल्कि इस साल जनवरी में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास हुआ। दिल्ली में गर्मी ने छह साल का अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। साल 2019 के बाद अब दिल्ली की सबसे गर्म जनवरी दर्ज हुई है। एक से 30 जनवरी तक दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्यिस रहा। वहीं 2019 में औसत अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्यिस रहा।

Weather

आज का मौसम

दिल्ली में आज बादल छाने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया जा सकता है। कल यानी रविवार को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। जिसके बाद 3 और 4 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया गया है। जनवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को दिल्ली में सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

End of Feed