Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की विदाई? फरवरी में चढ़ा पारा, दिन में गर्मी का होने लगा एहसास

Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। अब दिन से समय यहां गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

Aaj ka Mausam: दिल्ली में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। फरवरी में ठंड होने की बजाए गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि इस साल जनवरी भी बीते सालों की तुलना में काफी गर्म रहा। लेकिन अब फरवरी में महसूस हो रही गर्मी से ऐसा लग रहा है जैसे सर्दियों की विदाई का समय आ गया है। दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। आसमान साफ है और दोपहर में तेज धूप खिली होने के कारण ठंड की बजाए हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में वृद्धि होगी।

Delhi Weather Today.

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 23.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 93 से 47 प्रतिशत रहा।

End of Feed