दिल्ली

Delhi Youth Murder: दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाक़े में युवक को बाइक सवार बदमाश ने गोली मारकर हत्या की

Delhi Youth Murder: दिल्ली के गीता कॉलोनी में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक की मौत हो गई पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है कार्रवाई जारी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाक़े में युवक को बाइक सवार बदमाश ने गोली मारकर हत्या की
  • जहां उसकी एलएनजेपी अस्पताल मैं इलाज के दौरान मौत हो गई
  • थाना गीता कॉलोनी पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है

Delhi Youth Murder: दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाक़े के रानी गार्डन में साहिद नाम के युवक को बाइक सवार बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी जहां उसकी एलएनजेपी अस्पताल मैं इलाज के दौरान मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने दुकान पर सफ़ेदी कर रहा था तभी अचानक बाइक सवार बदमाश ने साहिद को गोली मार दी जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

दिल्ली के थाना गीता कॉलोनी पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है, मृतक की लाश को थाना गीता कॉलोनी ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है अज्ञात बाइक सवार बदमाश की थाना गीता कॉलोनी तलाश में जुट गई है, हत्या क्यों हुई है जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

अज्ञात बदमाशों ने जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी

गौर हो कि इससे पहले साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 12 सितंबर की रात को अज्ञात बदमाशों ने जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिम मालिक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पास के एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था, इस मामले को सुलझाने में पुलिस जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article