Delhi Fire: दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके के त्रिनगर स्थित तोताराम बाजार में दुकानों में भयंकर आग लग गई। घटना रात करीब 12:00 बजे की है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मिली आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की दो दुकानें भी इसकी चपेट में आग गईं। वहीं कई दुकानें जलकर पूरी तरह से हुई राख हो गई।
हादसे में कई दुकाने जलकर राख
बता दें कि फेस्टिव सीजन की वजह से दुकानों में लाखों का सामान भरा हुआ था। दमकल की करीब तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। फायर बिग्रेड के देरी से आने पर लोगों में काफी गुस्सा था।
देरी से पहुंची दमकल की गाड़ियां
फायर ब्रिगेड लेट होने की वजह से फायर कर्मियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आग लगने की वजह से दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद केशव पुरम थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
