करीब 100 करोड़ में बिका दिल्ली का ये बंगला, जानें क्या है इसकी खासियत

Delhi News: दिल्ली के सुंदर नगर में करीब 100 करोड़ रुपये में एक बंगले की बिक्री हुई है। यह बंगला करीब 900 वर्ग गज का है। बता दें कि यह जगह दिल्ली के पॉश इलाकों में गिना जाता है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी की आलीशान आवासीय कॉलोनी सुंदर नगर में करीब 900 वर्ग गज का बंगला करीब 100 करोड़ रुपये में बिका है। बाजार सूत्रों के अनुसार, सुनील और रवि सचदेव का सुंदर नगर स्थित बंगला करीब 96 करोड़ रुपये में बिका है। रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई ने इस बंगले की बिक्री में मदद की। विक्रेताओं तथा सीबीआरई दोनों ने इस सौदे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सुंदर नगर को मध्य दिल्ली में सबसे महंगे आवासीय स्थलों में गिना जाता है।

bungalow

सांकेतिक फोटो।

अमीरों का पसंदीदा जगह

एक संपत्ति ब्रोकर के अनुसार, सुंदर नगर देश के शीर्ष वकीलों, न्यायाधीशों, नौकरशाहों और व्यापारियों के लिए पसंदीदा विकल्प बना हुआ है। सीबीआरई की इस महीने की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी-सितंबर में सात प्रमुख शहरों में चार करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लक्जरी घरों की बिक्री में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

End of Feed