Corona in Delhi:दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 521 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2023, 12:04 AM IST

Delhi corona case:दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 521 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 27 अगस्त के बाद एक दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं।

संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से एक और मरीज की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 26,533 हो गई है।

CORONA

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मरीज की मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 नहीं था। इस दौरान संक्रमण दर 15.64 प्रतिशत हो गयी है।नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,11,555 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 3,331 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी थी।

End of Feed