संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से एक और मरीज की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 26,533 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मरीज की मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 नहीं था। इस दौरान संक्रमण दर 15.64 प्रतिशत हो गयी है।नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,11,555 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 3,331 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी थी।
इससे पहले, दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 293 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 18.53 प्रतिशत रही थी। देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
महाराष्ट्र में लगभग 200 फीसदी कोविड के नए केस
मौसम के बदलते रुख के बीच कोरोना वायरस कुछ सूबों में अपने पैर पसारता नजर आया है। मंगलवार (चार अप्रैल, 2023) को सामने आए ताजा डेटा के मुताबिक, महाराष्ट्र में लगभग 200 फीसदी कोविड के नए केस देखने को मिले, जबकि 24 घंटे में इस वायरस ने चार लोगों की जान लील ली।
सूबे में मंगलवार को 711 नए केस सामने आए और इस लिहाज से कोविड केसों की एक दिन में 186 फीसदी वृद्धि रही। 711 नए मामलों में से 218 केस राजधानी मुंबई के थे। वैसे, कोविड से राज्य में मरने वालों की बात करें तो पिछले सात दिनों में 11 लोगों की जान जा चुकी हैं। फिलहाल वहां 1.82 फीसदी फैटिलिटी रेट है और 1162 एक्टिव केस हैं और इस तरह से प्रदेश में कोरोना का 13.17 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
