दिल्ली

Delhi Corona: दिल्ली वालों हो जाओ अलर्ट! तेज होती 'कोरोना' की रफ्तार, सामने आए 400 से ज्यादा केस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 2, 2023, 12:37 AM IST

delhi corona cases:दिल्ली में नए कोरोना मामले 400 से ज्यादा, 14 फ़ीसदी के पार हुई कोरोना संक्रमण दर, बीते 24 घंटे के दौरान एक मरीज़ की मौत हुई है, हालांकि हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मौत का कारण कोरोना नहीं है।

Image

दिल्ली में नए कोरोना मामले 400 से ज्यादा

delhi corona case update:दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 14.37 प्रतिशत रही। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से मौत का एक मामला सामने आया और मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,529 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को 12.48 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 295 मामले सामने आये थे। पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार बुधवार को, राष्ट्रीय राजधानी में 300 मामले दर्ज किए गए थे और दो मरीजों की मौत हुई।

पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी

राष्ट्रीय राजधानी में 31 अगस्त को 377 मामले दर्ज किए गए थे।देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई। नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,10,312 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 2,895 नमूनों की जांच की गई।

देश में कोरोना के मामलों तेजी से उछाल हो रहा है

बीते 24 घंटों में 2994 मामले सामने आए हैं, लगातार तीसरे दिन इतनी संख्या में सामने आए नए मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 16,354 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कुल संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 4.47 करोड़ के पार हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना की वजह से नौ मौतें हुई हैं

दूसरी तरफ, कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी डरा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना की वजह से नौ मौतें हुई हैं। इसमें दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब दो-दो मौतें दर्ज की गई हैं। गुजरात में एक मौत हुई है, वहीं केरल में दो पुरानी मौतों को आंकड़ों में जोड़ा गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article