Delhi Weather Report in Hindi: बीते दो दिन अच्छी धूप निकलने के बाद ठंड ने फिर से वापसी कर ली है। रविवार की शुरूआत ठंडी हवाओं से हुई। बीते दिन धूप ने लोगों को दर्शन नहीं दिए। वहीं तेज हवाओं के चलते लोगों को सिरहन महसूस हुई। दिल्ली-एनसीआर में आज भी कोहरा और कड़ाके की ठंड है। मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के अनुसार अगले 6-7 दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। जिसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। आज यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। रविवार को दिल्ली का अधिकतमान तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में 30 जनवरी को भी मौमस साफ रहेगा और सुबह के समय मध्यम कोहरा रहेगा। वहीं 31 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
क्यों हुई ठंड की वापसी
स्काईमेट के अनुसार इस समय पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके चलते कश्मीर और हिमाचल के कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने हुई है। मौसम विभाग का पहले पूर्वानुमान था कि इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिल्ली पर प्रभाव नहीं होगा, हालांकि यह पूर्वानुमान गलत साबित हुआ और दिल्ली पर इसका असर बादलों के रूप में देखने को मिला, जिसके चलते दिल्ली में फिर से ठंड की वापसी हो गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
