दिल्ली

Delhi Weather in Hindi: दिल्ली में आज का मौसम, जानें कब मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत, IMD ने बताया

Today delhi weather in Hindi(Aaj delhi ka Mausam):दिल्ली वालों को ठंड और कोहरे से कोई खास राहत नहीं मिली है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय खिली धूप होने के कारण लोगों चैन की सांस ले पा रहे हैं, लेकिन शाम आते-आते ठंड से लोग कांपने लग रहे हैं।

Image

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather Report in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह कंपकंपा देने वाली ठंड और कोहरे के साथ शुरुआत बाद दोपहर में खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। वहीं शाम होते-होते फिर ठंड से लोग कांपते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में कुछ दिनों तक दोपहर का मौसम साफ रह सकता है और इस दौरान तापमान 21 से 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने दोपहर के तापमान की जानकारी देते हुए ये भी बताया कि कुछ समय के बाद दिल्ली में ठंड की फिर वापसी होगी। उन्होंने मौसम में हुए बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में कोहरा कुछ कम रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से कम है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन विभाग द्वारा दिल्ली का मौसम साफ रहने के संकेत दिए थे। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली का तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सुबह की शुरुआत में घना कोहरा था, जो 8 बजे के बाद से कुछ कम होना शुरू हुआ था।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को दोपहर के समय कुछ राहत मिलेगी। सुबह-शाम ठिठुरन वाली ठंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं कोहरा मध्यम रहेगा और आंशिक रूप से बादलों से दिल्ली ढकी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'