Republic Day 2024: परेड के बाद क्या होता है झांकियों का, गणतंत्र दिवस के बाद यहां दिखेगी झांकी

2024 Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों की सुंदर-सुंदर झांकियां निकलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन झांकियों का बाद में क्या होता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

Republic Day 2024: आज भारत का 75वां गणतंत्र दिवस है। इस दिन को लेकर देशभर के लोगों में एक अलग ही उत्साह होता है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलती हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग सुबह से ही टीवी खोलकर देखने के लिए बैठ जाते हैं। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से पहले ध्वजारोहण होता है। जिसके बाद कर्तव्य पथ पर राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालयों समेत अन्य विभागों की भी झाकियां निकलती हैं। लेकिन परेड के बाद इन झांकियों का क्या होता है, क्या आप इस बारे में जानते हैं? आज हम इसी बारे में जानेंगे।

Republic Day Jhanki

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकियां

इस जगह लाई जाती है झांकियां

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में बहुत सी सुंदर झांकियां निकाली जाती है, ये झाकियां कर्तव्य पथ से लेकर इंडिया गेट तक निकाली जाती है। इस दौरान लोग दूर बैठकर इन मनमोहकर झाकियों को देखते हैं। गणतंत्र दिवस परेड के बाद इन झाकियों को दिल्ली में इनकम टैक्स ऑफिस क्षेत्र के पास लाया जाता है। जहां आपको झांकियों को करीब से देखने का भी मौका मिलता है। यहां आकर आप सभी झाकियों को पास से देख सकते हैं।

End of Feed