दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: वैलेंटाइन डे पर राजधानी में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में वैलेंटाइन डे के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानें कल कैसा रहेगा मौसम।

Image

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई दिनों बाद घना कोहरा देखने को मिला। बीते 5-6 दिनों से यहां बेहद हल्का कोहरा छा रहा है। लेकिन, मंगलवार को घने कोहरे ने फिर वापसी की, जिसके बाद दिन के समय हल्के बादल भी छाए रहे। वैलेंटाइन डे पर दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दिख सकता है। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। आज सुबह दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि कल दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक तौर पर बादल तो ज्यादातर धूप खिली रही। इसके साथ ही आज बारिश होने की संभावना रात तक कायम रही। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। Accuweather के अनुसार आज दिन में दिल्ली का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और रात के समय यहां का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, कल यानी बुधवार को भी मौसम साफ रहने वाला है। सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो शाम तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम में हुआ बदलाव

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर लगभग खत्म हो चुका है। यहां तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। ठंड का एहसास सिर्फ सुबह और रात के समय ज्यादा हो रहा है। यहां के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मौसम विभाग की ओर से 13 और 14 फरवरी के लिए हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 15 से 18 फरवरी तक सुबह में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। जिसके बाद 19 फरवरी से आसमान साफ रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article