दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: कोहरे और बादलों के बीच हुई दिल्ली-NCR की सुबह, बारिश होने की उम्मीद, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए हुए हैं।

Image

घने कोहरे के साथ दिल्ली में सुबह की शुरुआत

Photo : BCCL

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली एनसीआर में मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि गर्म कपड़े पैक करने है या नहीं। दिन से समय दिल्ली का पारा 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। वहीं दूसरी तरफ शाम और सुबह की ठंड में पारा वापस गिरना शुरू हो जाता है। सुबह की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के साथ हुई है। लेकिन शनिवार को दिल्ली का तापमान गिरकर 5 .2 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में अगर आप भी दोपहर में खिली धूप से मिली गर्माहट के चलते गर्म कपड़े पैक करने की तैयारी में हो रुक जाएं, क्योंकि दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इतनी आसानी से ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश की होने की संभावना है। साथ ही शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है। बारिश और शीतलहर की दस्तक के बाद दिल्ली में लोग फिर ठिठुरते नजर आएंगे। दिल्ली में खिल रही धूप और उसकी तपिश के बाद लोगों को लगा कि बसंत की शुरुआत हो गई। बसंत की रंगत भी देखने को मिल रही है, लेकिन इस बीच ठंड की फिर वापसी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के सुहाने मौसम में खलल डालने बारिश और शीतलहर की शुरुआत होगी।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। सोमवार के मुकाबले दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में आज कोहरा बढ़ा दिखाई दे रहा है। कोहरे से कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आ रही है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार यानी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर का तापमान

दिल्ली में तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कोहरे के साथ आज हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं नोएडा के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। गाजियाबाद में घने कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article