दिल्ली

दिल्ली में फिर से पकड़े गए 12 अवैध बांग्लादेशी, वापस भेजे गए अपने मुल्क

दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी के खिलाफ अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। पकड़े गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : ANI

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस अभियान चला रही है। इसी के तहत सोमवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज में पुलिस ने कॉलोनियों में जाकर पहचान पत्र वेरिफिकेशन अभियान चलाया। इस अभियान में 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस उनके देश प्रत्यर्पित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इन 12 लोगों में एक व्यक्ति को पहले भी पकड़ कर बांग्लादेश भेजा चुका है। वह दोबारा भारत में घुसने में कामयाब रहा। इसके बाद उसे फ‍िर वापस भेज दिया गया।

12 बांग्लादेशी नागरिक निष्कासित

दिल्ली पुलिस के दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया, "दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले में हमने बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक सत्यापन अभियान चलाया। इसके लिए विशेष टीमें बनाई गईं और लगभग दो हज़ार लोगों का सत्यापन किया गया। उनके दस्तावेजों की भी जांच की गई और कुछ की प्रक्रिया अभी चल रही है। इस अभियान के दौरान, हमने 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को देश से निष्कासित किया है। इनमें से एक व्यक्ति ऐसा था, जो पहले भी ड‍िपोर्ट हो चुका था और फिर से भारत में प्रवेश करके दिल्ली में पाया गया। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसे हमने पकड़ा और डिपोर्ट किया।"

कैसे आए भारत?

उन्होंने कहा, "इन अवैध घुसपैठियों के आने के तरीके के बारे में पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग अलग-अलग रास्तों से भारत में प्रवेश करते हैं, इनमें जंगलों के रास्ते भी शामिल हैं। दिल्ली में आने से पहले ये कई स्थानों पर रुकते थे। फिर यहां आकर रहने लगे। इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। कुछ लोग 2004 से भारत में हैं, जबकि अन्य 2015-16 के आसपास आए थे।"

पुलिस कर रही है जांच

उन्होंने कहा, " आधार कार्ड बनाने के बारे में अभी तक हमारे पास इस तरह का कोई संदिग्ध मामला नहीं मिला है, जिससे यह पता चले कि इन लोगों ने कोई धोखाधड़ी से आधार कार्ड बनवाया हो। हमारी पूछताछ जारी है। जो भी ऐसे व्यक्ति सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह सत्यापन अभियान साउथ वेस्ट जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों द्वारा चलाया जा रहा है। वसंत कुंज दक्षिण क्षेत्र में जो अवैध घुसपैठिए पकड़े गए थे, वह वहीं की टीम द्वारा पकड़े गए थे।"

इनपुटः आईएएनएस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article