दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: सर्दी के आगे फीकी नजर आई धूप, हवाओं ने बढ़ाई गलन, जानें रात में कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान साफ रहा। धूप के बावजूद सर्दी का एहसास होता रहा। जानिए अब रात तक कैसा रहेगा मौसम।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। सोमवार को सुबह कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं, दोपहर में तेज धूप की चमक ने हल्की गर्मी का एहसास भी करा दिया। रात होते-होते बर्फीली हवाओं ने दस्तक देनी शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह से एक बार फिर ठंड वापस लौट आई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक आज आसमान में सूरज की मौजूदगी रही, लेकिन सर्दी के सितम कम करने में नाकाम रहा। हल्की-हल्की बह रही हवाओं से गलन का एहसास होता रहा। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार की सुबह पाला गिर सकता है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश फिर से दस्तक दे सकती है। हालांकि, अगले 2 से 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आज शाम से हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, दिल्ली और एनसीआर के कुछ जिलों जैसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि आज शाम से रात तक यहां का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिन के समय गर्मी और रात के समय ठंडक का एहसास हुआ। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां का मौसम साफ रहने वाला है। दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ देखने को मिला। Accuweather के अनुसार आज दिन में दिल्ली का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात के समय तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी के मौसम में क्लाइमेट चंज का असर देखने को मिल रहा है। बीते दो सालों में फरवरी और मार्च में ठंड लौट जाती थी और काफी गर्मी का एहसास होने लगता था। लेकिन, इस साल फरवरी में भी ठंड का दौर बरकरार है और अभी ठंड की विदाई होने के आसार नहीं दिख रहे हैं, बल्कि आज से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। लिहाजा दिल्लीवासी इस ठंड से बचने के लिए तैयार रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article