दिल्ली-एनसीआर का तापमान (Delhi-NCR Temperature)
दिल्ली में आज सुबह तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। AccuWeather के अनुसार आज दोपहर में यहां का तापमान 22 डिग्री और रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के बावजूद लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में घना कोहरा और कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना भी जताई गई। विभाग द्वारा कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
दिल्ली में बारिश (Rain Alert in Delhi)
रविवार को पूरी दिल्ली सहित एनसीआर में बारिश दर्ज की गई है, जिसका असर तापमान पर देखा गया है। रविवार को दिल्ली के पालम में 3.1, आया नगर में 3.5, सफदरजंग में 2.8, रिज में 2.4, मयूर विहार में 2, पीतमपुरा में 1.5, पूसा में 2 और नरेला में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में दिल्ली-एनसीआर में 1.5, जाफरपुर में 3.5, फरीदाबाद में 3, गुरुग्राम में 3.5, नोएडा में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
दिल्ली की हवा हुई साफ
कई दिनों चल रहे बारिश के सिलसिले से दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत मिली है। जहां एक समय पर दिल्ली का एक्यूआई 350-400 के पार था अब वह गिर गर 274 पहुंच गया है। हालांकि अभी भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में ही है। लेकिन अगर इसी प्रकार बारिश होती रही और हवाएं चलती रहती तो दिल्ली की हवा साफ हो जाएगी। जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रदूषण के और कम होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
