Delhi-NCR Weather Forecast Today: आज रात फिर से होगी बारिश, जानें शाम में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi-NCR Weather Forecast Today (Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega): दिल्ली एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। आज आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। रात के समय यहां हल्की बारिश होने की संभावना है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से अपने मिजाज बदलने वाला है। यहां फरवरी की शुरुआत बारिश से हुई। फिर दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा और आज फिर से बारिश वापसी करने वाली है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। आज रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद रविवार को तेज बारिश हो सकती है। रविवार को ठंडी हवाएं भी परेशान कर सकती है। आज सुबह दिल्ली का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में आज शाम को कैसा मौसम रहने वाला है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today: आज रात फिर से होगी बारिश, जानें शाम में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रात में हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि कल यानी 4 फरवरी को भी शहर में कोहरा रहेगा और बारिश होने की आशंका जताई गई है। दिल्ली की ठंड से लोगों को आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नहीं नजर आ रही है।

End of Feed