दिल्ली

Delhi-NCR Weather in Hindi: दो दिन जमकर बारिश के बाद कोहरे का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज शाम का मौसम

Today Delhi-NCR weather in Hindi(Aaj Delhi ka Mausam): दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह कोहरा छाया रहा। आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि शाम को कैसा मौसम रहेगा।

Image

Delhi-NCR Weather in Hindi: दो दिन जमकर बारिश के बाद कोहरे का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज शाम का मौसम

Delhi-NCR Weather Report in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन जमकर बारिश हुई। जिसके कारण पूरी फरवरी के बारिश का कोटा पूरा हो गया। आज मौसम का मिजाज फिर बदला हुआ है। आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया हुआ देखने को मिला। हालांकि शनिवार को फिर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 5 फरवरी से ठंड में इजाफा हो सकता है, साथ ही कोहरे में बढ़ोत्तरी होगी। आइए जानते हैं कि दिल्ली में शाम को कैसा मौसम रहने वाला है।

कैसा रहेगा आज मौसम

दिल्ली एनसीआर में आज सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। हालांकि आज बारिश होने की संभावना नहीं है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। Accweather के अनुसार आज दोपहर में दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में 3 और 4 फरवरी को बारिश फिर से लौटेगी। इस दौरान रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 5 से 7 फरवरी के बीच सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। 5 फरवरी के बाद कोहरे के साथ ही ठंड की भी वापसी होगी।

सर्द हवाओं में बीता फरवरी का पहला दिन

दिल्ली एनसीआर में बीते दो दिन हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। साथ ही हवा भी काफी साफ हो गई है। गुरुवार को पूरे दिन ठंडी हवाएं चल रही थीं और आसमान में बादल भी छाए रहे। अब तक 27.1 एमएम बारिश हो चुकी है जिसने पूरी फरवरी की बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। फरवरी में सामान्यत 21.3 एमएम बारिश होती है। वहीं गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 सालों के दौरान फरवरी का सबसे ठंडा पहला दिन रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!