Delhi News: रानीबाग में शातिर चोरों का बड़ा खेल, गैस वेल्डिंग मशीन से ATM काटकर उड़ाया कैश, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Delhi News: दिल्ली के रानीबाग इलाके में चोरों ने पंजाब एंड सिंध बैंक के ATM को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर काली कार से पहुंचे और गैस वेल्डिंग मशीन से ATM काटने से पहले CCTV कैमरों का रुख बदल दिया, ताकि उनकी पहचान रिकॉर्ड न हो सके। अलार्म बजने पर बैंक के कंट्रोल रूम ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Delhi News: दिल्ली के रानीबाग इलाके में पंजाब एंड सिंध बैंक के ATM को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने गैस वेल्डिंग मशीन की मदद से ATM को काटा और उसके अंदर रखी नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने इस बात का भी ध्यान रखा कि उनकी तस्वीर CCTV कैमरों में कैद न हो। इसके लिए उन्होंने ATM के अंदर लगे कैमरों की दिशा बदल दी थी।

Delhi ATM Loot

दिल्ली के रानीबाग में ATM पर शातिर चोरों का धावा

शटर का लॉक तोड़ा, गैस वेल्डिंग मशीन से ATM काटा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी काले रंग की कार से रानीबाग स्थित बैंक के ATM के पास पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने पहले ATM के ग्रीन शटर का लॉक तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। अंदर जाने के तुरंत बाद उन्होंने ऊपर लगे CCTV कैमरे को नीचे की ओर मोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथ लाई गई गैस वेल्डिंग मशीन का इस्तेमाल कर ATM मशीन को काटना शुरू किया।

End of Feed