शहर

Delhi News: दिल्ली में 30 जून से होगी SIR प्रक्रिया, 7 अक्टूबर को आएगी Voter List

अब दिल्ली में भी SIR प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दिल्ली के इलेक्टोरल ऑफिसर ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया 30 जून को शुरू होगी और 7 अक्टूबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी।

Image

दिल्ली में शुरू होगी SIR प्रक्रिया

Delhi News: SIR के मुद्दे पर देश में काफी राजनीति हुई है। राजनीतिक पार्टियां हालिया चुनावों में हुई हार के लिए SIR को जिम्मेदारी बताती रही हैं। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में SIR की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दिल्ली के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अशोक कुमार ने आज यानी बुधवार 27 मई को दिल्ली SIR की प्रक्रिया पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में SIR प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने कहा कि 20 जून से 29 जून तक बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) का ट्रेनिंग, गणना फॉर्म और अन्य दस्तावेजों की छपाई जैसी आंतरिक तैयारियां की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया के हर चरण में जांच की व्यवस्था रहेगी तथा राजनीतिक दलों को बूथ स्तर के एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से इसमें शामिल किया जाएगा। सभी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट के जरिए साझा की जाएगी। कुमार ने कहा कि SIR के लिए जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी और मतदाताओं को गणना प्रपत्र जमा करने में मदद के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

इस प्रक्रिया में 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी मतदाताओं को शामिल किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने कहा कि एसआईआर के दौरान 13000 से अधिक बीएलओ घर-घर जाकर गणना कार्य करेंगे। प्रत्येक मौजूदा मतदाता, जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें Enumeration Form (दो प्रतियों में) मिलेंगे। इसमें से एक कॉपी मतदाता के पास रहेगी, जबकि दूसरी कॉपी पूरी तरह से भरकर BLO के पास जमा करनी होगी। Enumeration Form भरकर मतदाता चाहें तो बीएलओ को दे सकते हैं और चाहें तो ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। अगर मतदाता BLO को फॉर्म देते हैं तो बीएलओ की तरफ से उन्हें एक्नॉलेजमेंट भी मिलेगी।

बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद पांच अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को जारी की जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!