मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार सख्त, अवैध गेस्ट हाउसों पर गिरेगी गाज; आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी

Delhi Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में एक बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

Delhi Fire Incident: मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में एक बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) प्रतिष्ठान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में अवैध और नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे गेस्ट हाउसों तथा B&B प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है।

Ashish Sood

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने घटनास्थल का किया दौरा (फोटो साभार: @ashishsood_bjp)

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने घटना स्थल का दौरा कर अधिकारियों को तत्काल शहरव्यापी प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नागरिकों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

गृह मंत्री ने घटनास्थल का किया दौरा

आशीष सूद ने दिल्ली अग्निशमन सेवा, जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। इस दौरान उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा हादसे के कारणों का आकलन किया।

End of Feed