शहर

Delhi: 'पिछले एक साल में दिल्लीवासियों को मिला नया आत्मविश्वास', CM रेखा गुप्ता ने गिनाईं सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खजूरी चौक स्थित नमो ग्राउंड में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बीते 365 दिनों को सुशासन, विकास और जनता के विश्वास का वर्ष बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी प्रशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए दिल्ली को नई दिशा देने का काम किया है।

Image

दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित किया गया कार्यक्रम।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के खजूरी चौक स्थित नमो ग्राउंड में आयोजित सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने बीते 365 दिनों को “जनता के विश्वास, सेवा के संकल्प और सुशासन के परिणाम” का वर्ष बताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का’ केवल नारा नहीं, बल्कि दिल्ली के हर नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, डिजिटल गवर्नेंस और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए राजधानी को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है।

दिल्लीवासियों को मिला नया आत्मविश्वास: सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह वर्ष दिल्ली को नया आत्मविश्वास देने वाला रहा, जहां गरीब, श्रमिक, महिला, युवा और मध्यम वर्ग सहित हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी आधार पर दिल्ली में सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया गया है।

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के उत्साह को उन्होंने सरकार के प्रति जनता के समर्थन का प्रमाण बताया।

जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए राजधानी के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद श्री मनोज तिवारी, सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक अजय महावर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article