Delhi News: लाहौरी गेट में होटल के कमरे में मिली युवती की लाश, आरोपी ने चाकू मारकर की हत्या; खुद भी खाया जहर

Lahori Gate Delhi News: पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में स्थित 'होटल प्रिंस' के कमरे में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आरोपी युवक ने चाकू मारकर युवती की हत्या कर दी और खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

Lahori Gate Delhi News: पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में स्थित एक होटल में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां स्थित 'होटल प्रिंस' के एक कमरे में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच के अनुसार, युवती की हत्या उसके साथ होटल ठहरे युवक ने चाकू मारकर की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

delhi news lahori gate dead body

होटल के कमरे में मिली लड़की की लाश (सांकेतिक चित्र)

मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती बुधवार शाम को ही लाहौरी गेट स्थित होटल प्रिंस में आकर रुके थे। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा अंदर से बंद रहा, तो होटल स्टाफ को शक हुआ।

End of Feed