शहर

Mathura News: मथुरा में दो दिवसीय दौरे पर CM योगी, 1051 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम 1,051 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण भी करेंगे।

Image

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

CM Yogi Mathura Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय दौरे के लिए आज कान्हा की नगरी मथुरा पहुंच रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ब्रज क्षेत्र को 1051 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही वे विकास कार्यों की समीक्षा और जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में विशेष दर्शन-पूजन करेंगे।

पहले दिन का कार्यक्रम

सीएम योगी दोपहर 1:05 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री प्रो-पुअर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जिसके बाद वे संतों का सम्मान करेंगे और उनके साथ अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी आज मथुरा-वृंदावन के विकास से जुड़ी करीब 1,051 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक भी वितरित करेंगे। इसके बाद सीएम शाम 4 बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 6:40 बजे कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का अवलोकन करेंगे। दिनभर के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वेटरनरी कॉलेज में रात में विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगे पूजा

प्रवास के दूसरे दिन सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह में करीब आधा घंटा विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके बाद सीएम वापस वेटरनरी कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article