शहर

फॉर्म भरने के बहाने बहला-फुसलाकर किया गंदा काम..., VIDEO भी किया रिकॉर्ड; फरार आरोपी 5 साल बाद गिरफ्तार

Misdeed Case: दिल्ली पुलिस ने 2021 में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में फरार 34 वर्षीय अरोपी को घटना के पांच साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बकौल पुलिस, एक मोहल्ला क्लिनिक में काम करने वाली स्नातक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मिश्रा ने उसे नागरिक सुरक्षा भर्ती फॉर्म भरने में मदद करने के बहाने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

Image

दुष्कर्म आरोपी 5 साल बाद गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Misdeed Case: दिल्ली पुलिस ने 2021 में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में फरार 34 वर्षीय अरोपी को घटना के पांच साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपी सुमित मिश्रा के खिलाफ रनहोला पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। उसे 2021 में दिल्ली की एक अदालत ने भगोड़ा अपराधी घोषित किया था।

लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा आरोपी

पुलिस ने बताया कि लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी फरार रहा और हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अपना ठिकाना और पहचान बदलता रहा। इस दौरान उसने पकड़े जाने से बचने के लिए एक मछली पालन केंद्र में और बाद में होटल में वेटर के रूप में काम किया।

अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, एक टीम ने नौ जनवरी को उत्तराखंड के हरिद्वार से मिश्रा को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह स्थानीय सहयोगियों की मदद से भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि पुलिस मिश्रा की गतिविधियों पर लगातार नजर रही थी और उसे आखिरकार 10 जनवरी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का मामला 7 मार्च, 2021 का है। एक मोहल्ला क्लिनिक में काम करने वाली स्नातक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मिश्रा ने उसे नागरिक सुरक्षा भर्ती फॉर्म भरने में मदद करने के बहाने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

VIDEO बनाकर किया वायरल!

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी ने कथित तौर पर महिला के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए। पीड़िता को धमकाने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए उसके परिवार के सदस्यों के बीच प्रसारित किया।’’ उन्होंने बताया कि फरार रहने के दौरान आरोपी 2022 में हरियाणा में पुलिस दल पर हमले के एक अलग मामले में भी संलिप्त था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article