शहर

दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूलों में बनाए जाएंगे मेंस्ट्रुएशन कॉर्नर; बेहतर होंगे टॉयलेट

Delhi Govt Schools: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने स्कूलों के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। बकौल मुख्यमंत्री कार्यालय, स्कूलों में साफ-सफाई, मासिक धर्म स्वास्थ्य सहायता, टीकाकरण डेटा मैपिंग को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Image

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो साभार: @gupta_rekha)

Photo : Twitter

Delhi Govt Schools: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, स्कूलों में साफ-सफाई, मासिक धर्म स्वास्थ्य सहायता, टीकाकरण डेटा मैपिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्वच्छ शौचालय

इस पहल के तहत, सरकार सभी स्कूलों में साफ-सुथरे और अच्छी तरह से रखरखाव वाले शौचालय सुनिश्चित करेगी। साथ ही छात्रों के बीच स्वच्छता और मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल होंगे। सरकार स्कूलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान ध्यान दे रही है।

स्कूलों के वॉशरूम में होगी सैनिटरी नैपकिन की सुविधा

बयान में आगे कहा कि सभी स्कूलों में मेडिकल रूम और 'मेंस्ट्रुएशन कॉर्नर' बनाए जाएंगे, जहां सैनिटरी नैपकिन, अंडरगारमेंट्स और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूलों में वॉशरूम में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाएगी।

हौसलों की उड़ान

स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के तहत, सरकार स्कूलों के हिसाब से HPV टीकाकरण का डेटा एकत्र करेगी और सरकारी स्कूलों के छात्रों की 'हौसलों की उड़ान' कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

टोल-फ्री नंबर पर कर सकेंगे शिकायत

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों और सुझावों के लिए जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर शुरू किया जाएगा। इस नंबर को स्कूलों की दीवारों और गेट पर प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

स्कूलों में लगाए जाएंगे आरओ वाटर कूलर

इसके अलावा, दिल्ली सरकार सभी स्कूलों में आरओ वाटर कूलर लगाएगी। 5 जून से अगस्त तक बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्कूल भवनों की सफेदी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार का काम भी किया जाएगा। बकौल सीएमओ, इन पहलों का उद्देश्य दिल्ली के सभी स्कूलों के छात्रों के लिए अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार करना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article