दिल्ली विस्फोट मामले में डॉ शाहीन सहित 6 आरोपियों की बढ़ी हिरासत; कोर्ट ने 13 फरवरी तक बढ़ाई कस्टडी

Delhi Blast Case: दिल्ली विस्फोट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को डॉ. शाहीन सईद सहित 6 आरोपियों को 13 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों में डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान, डॉ. अदील अहमद, जसिर बिलाल वानी, डॉ. मुजममिल और यासिर अहमद दर शामिल हैं।

Delhi Blast Case: दिल्ली विस्फोट मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को डॉ. शाहीन सईद सहित 6 आरोपियों को 13 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों में डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान, डॉ. अदील अहमद, जसिर बिलाल वानी, डॉ. मुजममिल और यासिर अहमद दर शामिल हैं। इन आरोपियों को एनआईए की तीन दिन की हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। इसके अलावा, विस्फोट मामले के एक और आरोपी नासिर बिलाल मल्ला की न्यायिक हिरासत भी अदालत ने बढ़ा दी है।

shaheen shahid delhi blast

दिल्ली विस्फोट मामला (फाइल फोटो)

अधिवक्ता से मिल सकती हैं डॉ शाहीन

इससे पहले, दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले की आरोपी डॉ. शाहीन सईद को एनआईए हिरासत में रहते हुए उनके अधिवक्ता से मिलने की अनुमति दी थी। दरअसल, आरोपी ने एजेंसी की हिरासत में रहते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए एक आवेदन दिया था। न्यायाधीश ने कहा था कि आरोपी डॉ. के अधिवक्ता ने भी गुरुवार को एक और आवेदन दाखिल किया जिसमें कहा गया कि एनआईए की हिरासत में सईद से वह भी मिलना चाहते हैं।

End of Feed