शहर

CBSE एग्जाम दे रहे छात्रों को DMRC ने सुनाई 'खुशखबरी', स्टूडेंट्स के लिए उठाया ये बड़ा कदम

CBSE Board Exam: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित होगी। डीएमआरसी ने एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) और टिकट काउंटर (TOM और CC) पर प्राथमिकता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशनों पर स्पेशल स्टूडेंट अनाउंसमेंट की जाएगी, ताकि छात्रों को मार्गदर्शन मिल सके।

Image

सीबीएससी 10वीं और 12वीं एग्जाम दे रहे छात्रों को दिल्ली मेट्रो ने सुनाई राहत भरी खबर।

Photo : iStock

CBSE Board Exam: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। 17 फरवरी से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 10 अप्रैल तक चलेंगी। इस दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाने के लिए मेट्रो ने खास पहल की है।

मेट्रो स्टेशन पर तुरंत की जाएगी छात्रों की स्क्रीनिंग

डीएमआरसी ने साफ किया है कि जिन छात्रों के पास सीबीएसई का एडमिट कार्ड होगा, उन्हें सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) और टिकट काउंटरों पर प्राथमिकता दी जाएगी ताकि छात्र मानसिक तनाव से मुक्त रहकर समय पर अपने एग्जाम सेंटर पहुंच सकें। मेट्रो प्रशासन ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को इस तरह डिजाइन किया है कि छात्रों की स्क्रीनिंग तुरंत हो जाए। डीएमआर का उद्देश्य है कि परीक्षा के दौरान छात्र एग्जाम सेंटर पर आराम से पहुंचे।

स्टेशनों पर स्पेशल स्टूडेंट अनाउंसमेंट की जाएंगी

एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) काउंटर पर टिकट लेने में भी प्राथमिकता मिलेगी। परीक्षा अवधि में मेट्रो स्टेशनों पर स्पेशल स्टूडेंट अनाउंसमेंट की जाएंगी, ताकि छात्रों को मार्गदर्शन मिल सके।

डीएमआरसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और एडमिट कार्ड साथ रखें। अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य परीक्षा के दिनों में बढ़े हुए यात्री दबाव के बावजूद छात्रों की यात्रा को सुगम और तनावमुक्त बनाना है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article