दिल्ली के शाहदरा में दिल दहलाने वाली घटना, 12वीं की छात्रा ने स्कूल में आग लगाकर की आत्महत्या

Delhi Shahdara News: दिल्ली के शाहदरा में एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लेकर स्कूल आई थी। स्कूल परिसर में ही उसने यह कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Delhi Shahdara News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल लेकर स्कूल आई थी। स्कूल परिसर में ही उसने यह कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, छात्रा के पास से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है।

dEATH bODY IsTOCK

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- iStock)

12वीं की छात्रा ने किया आत्मदाह

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही क्राइम सीन टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन, सहपाठियों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

End of Feed