शहर

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना; अगले 2 घंटे सावधान! जानें मौसम क्यों हुआ ऊटपटांगा

दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलने लगी। आसमान में घने काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ धूल भी उड़ रही है, जबकि कुछ इलाकों में झमाझम बारिश भी शुरू हो गई है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-NCR में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। आज यानी गुरुवार 4 जून को सुबह से तेज धूप खिली हुई थी। लेकिन दोपहर ढाई बजे के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने से दिन में ही अंधेरा हो गया। हवाएं चलने लगी और कुछ इलाकों में झमाझम बारिश भी शुरू हो गई।

दिल्ली-एनसीआर में IMD का अलर्ट

समूचे दिल्ली-एनसीआर वालों को चेतावनी दी जाती है कि अगले 2 घंटे सावधान रहें, IMD ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगले दो घंटे के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया है।

गुरुग्राम में शाम तक ऐसा ही रहेगा मौसम

NCR के प्रमुख शहर गुरुग्राम में शाम सवा पांच बजे तक ऐसा ही मौसम बना रहने की चेतावनी है। गुरुग्राम के लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नोएडा में ढाई बजे तक का अलर्ट जारी किया गया था। करीब ढाई बजे यहां के आसमान में अंधेरा छा गया।

नोएडा में कैसा है मौसम

नोएडा और आसपास के इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झौंके वाली हवाएं चलने का भी अनुमान था और पौने तीन बजे तक यह भविष्यवाणी सच भी साबित हो गई।

गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद में भी ढाई बजे तक का मौसम का अलर्ट था और यहां भी तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाने से दिन में ही अंधेरा हो गया। बारिश और आंधी के चलते जो लोग जहां थे वहीं ठिठक गए।

क्यों ऐसा ऊटपटांग बना हुआ है मौसम?

दरअसल कल यानी बुधवार 3 जून से ही पूरे क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके चलते 6 जून तक पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम का यह मिजाज सिर्फ मैदानी इलाकों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि उत्तराखंड के पहाड़ों में भी मौसम ऊटपटांग बना हुआ है। यहां लगातार बारिश और थंडरस्टॉर्म से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। बता दें कि खराब मौसम के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी उत्तराखंड यात्रा रद्द करनी पड़ी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल