Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मौसम की दोहरी चाल, सुबह-शाम ठंडक तो दोपहर में तेज धूप, जानें आज कैसा रहेगा हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है और तापमान में गिरावट से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि, दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बना हुआ है। वहीं, राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर भी चिंता का विषय है, क्योंकि दिल्ली समेत NCR के कई शहरों में AQI 100 के पार दर्ज किया गया है।

Delhi-NCR Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालिया बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान में आई गिरावट के चलते सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो सकता है।

End of Feed