दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश ने दी दस्तक; ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में बदले मौसम के बीच कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक ने दस्तक दी है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण जहां मौसम सुहाना हुआ है, वहीं जलभराव और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुई झमाझम बारिश (AI फोटो)

बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। बदलते मौसम के बीच मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज तो कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी होने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

End of Feed