दिल्ली NCR वाले हो जाएं तैयार, अगले कुछ घंटों में बरसेगी राहत की बारिश; जानें लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट लेनी शुरू कर दी है। राजस्थान और हरियाणा से उठ रहे तेज तूफानी सिस्टम के कारण आंधी, बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi NCR Weather Alert: हाल फिलहाल की जानकारी के अनुसार, राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी हरियाणा में शुरुआती गरज-चमक वाले बादल सक्रिय होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम, मध्य और दक्षिण हरियाणा के अधिकांश इलाकों में दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच 60 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने के बाद मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना थी। इसके अलावा, इसी तरह के तेज तूफानी सिस्टम के शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने का अनुमान था। बताया गया था कि इन बादलों का दायरा तेजी से बढ़ सकता है और कई नए क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई।

Delhi NCR Weather Alert

दिल्ली NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट (AI फोटो)

दिल्ली एनसीआर में आज और कल का मौसम

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में 30 और 31 मई के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ आंधी चलने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर धूलभरी आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

End of Feed