Delhi NCR Weather Alert: हाल फिलहाल की जानकारी के अनुसार, राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी हरियाणा में शुरुआती गरज-चमक वाले बादल सक्रिय होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम, मध्य और दक्षिण हरियाणा के अधिकांश इलाकों में दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच 60 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने के बाद मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना थी। इसके अलावा, इसी तरह के तेज तूफानी सिस्टम के शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने का अनुमान था। बताया गया था कि इन बादलों का दायरा तेजी से बढ़ सकता है और कई नए क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई।
दिल्ली एनसीआर में आज और कल का मौसम
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में 30 और 31 मई के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ आंधी चलने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर धूलभरी आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।
भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
वहीं 31 मई को भी दिल्ली एनसीआर में मौसम अस्थिर बना रह सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक जारी रहने के आसार हैं। इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने खुले इलाकों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
