India vs Namibia Match T20 World Cup: देशभर में इन दिनों आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खुमार है। इसी बीच, दिल्लीवासियों और शहर में आने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है, जो DMRC की ओर से है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भारत बनाम नामीबिया आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के मुकाबले के लिए तैयारियां चल रही हैं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 मैच देखने जाने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए देर रात तक अपनी सेवाएं बढ़ा रहा है। इसे लेकर DMRC ने एक्स पर एक टाइम टेबल पर जारी किया है।
क्या कहा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने?
जानकारी के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य स्टेडियम आने-जाने वाले प्रशंसकों के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक्स पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए दिल्ली मेट्रो द्वारा विशेष व्यवस्था।" दिल्ली मेट्रो 12 फरवरी 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 क्रिकेट मैच देखने जाने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए देर रात तक ट्रेन सेवाएं बढ़ा रही है।" ऐसे में दर्शकों से अपील की गई है, वे इस टाइम टेबल के हिसाब से ही प्लानिंग करें।
सूर्यकुमार यादव की नाबाद पारी
गत चैंपियन भारत गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगा। पहला मैच जीतने के बाद भारत ग्रुप ए में टॉप पर है और भारतीय टीम लक्ष्य दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक और जीत हासिल करना होगा। भारतीय टीम ने यूएसए को 29 रनों से हराया, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के बाद, भारत 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच खेलने वाला है, जिसके बाद 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले के लिए अहमदाबाद की यात्रा करेगा।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में अगर भारतीय टीम के प्लेइंग 11 की बात करें तो इनमें, इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
