महिला समृद्धि योजना अब बनी दिल्ली लक्ष्मी योजना; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें कब होगी शुरू

दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘महिला समृद्धि योजना’ का आधिकारिक नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। इसके साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता के नियम भी और सख्त कर दिए गए हैं।

राजधानी दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली सरकार ने अपनी प्रस्तावित ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर अब ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार रक्षाबंधन के आसपास इस योजना को शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है।

सांकेतिक तस्वीर।

दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, (सांकेतिक तस्वीर)

दिल्ली सचिवालय में हुई योजना की समीक्षा

सोमवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में योजना के अंतिम स्वरूप, पात्रता मानदंड और क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

End of Feed