दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में देर रात एक कार पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कार में सवार लोगों में से एक व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़ा वकील बताया है।
घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है।
मौके से फरार हुआ हमलावर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के पीछे की वजहों का भी पता लगाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
