दिल्ली में आज का मौसम (26 March 2026): दिल्ली-NCR में एक बार फिर बारिश की दस्तक हो गई है। आज तड़के राजधानी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। जिससे मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही तेज हवाओं चलने की भी संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी में मार्च के अंत तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
26 मार्च को दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा
26 मार्च को दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
27 मार्च को दिल्ली-NCR में कैसा मौसम रहेगा
27 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
28 मार्च को दिल्ली-NCR में कैसा मौसम रहेगा
28 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कहीं भी बारिश होने का कोई पूर्वानुमान अभी जारी नहीं किया गया है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने की संभावना है।
29 मार्च को दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा
29 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में फिर से बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राजधानी क्षेत्र में भी मौसम में बदलाव आएगा। जिसके प्रभाव से दिल्ली और उससे सटे शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में 29 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।
30 मार्च को दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।
