Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में चुभती धूप; होली तक कितना बदलेगा मौसम?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 Feb 2026: दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे मौसम ठंड से गर्मी की ओर रुख कर रहा है। सुबह-शाम पड़ने वाली गुलाबी ठंड भी अब विदा होने लगी है। दिन में धूप तेज गर्मी का एहसास कराने लगी है। होली तक दिल्ली का मौसम कितना बदलेगा, आइए जानें।

दिल्ली में आज का मौसम (26 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। सिर्फ सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में तीखी धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। मौसम साफ रहने और तेज धूप के कारण तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राजधानी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी आने वाले दिनों में 15 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। होली तक गर्मी के तेवर और बढ़े हुए देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा और होली तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होगा या नहीं।

Delhi weather.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरे का प्रभाव भी अब खत्म हो चुका है। मौसम साफ रहने के कारण सुबह से ही धूप खिल जाएगी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तल्खी भी बढ़ जाएगी। फिलहाल सुबह-शाम गुलाबी ठंड के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन दिन में तेज धूप अभी से ही लोगों को परेशान करने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़ों को फिर से अलमारी में पैक कर दिया है। कई जगहों पर लोग पंखे का इस्तेमाल भी करने लगे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed