शहर

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में चुभती धूप; होली तक कितना बदलेगा मौसम?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 Feb 2026: दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे मौसम ठंड से गर्मी की ओर रुख कर रहा है। सुबह-शाम पड़ने वाली गुलाबी ठंड भी अब विदा होने लगी है। दिन में धूप तेज गर्मी का एहसास कराने लगी है। होली तक दिल्ली का मौसम कितना बदलेगा, आइए जानें।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (26 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। सिर्फ सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में तीखी धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। मौसम साफ रहने और तेज धूप के कारण तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राजधानी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी आने वाले दिनों में 15 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। होली तक गर्मी के तेवर और बढ़े हुए देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा और होली तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होगा या नहीं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरे का प्रभाव भी अब खत्म हो चुका है। मौसम साफ रहने के कारण सुबह से ही धूप खिल जाएगी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तल्खी भी बढ़ जाएगी। फिलहाल सुबह-शाम गुलाबी ठंड के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन दिन में तेज धूप अभी से ही लोगों को परेशान करने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़ों को फिर से अलमारी में पैक कर दिया है। कई जगहों पर लोग पंखे का इस्तेमाल भी करने लगे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में होली तक कितना बदलेगा मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में मौसम साफ ही बना रहेगा। आने वाले दिनों में सूरज की तपिश में भी इजाफा होगा। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। अगले 3-4 दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में भी 1-2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। 3 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं रात का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article