Delhi-NCR Ka Mausam : दिल्ली-NCR में अगले 2 दिन रहेगा बादलों का डेरा, आंधी-बारिश ने डाउन किया तापमान! जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Today (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 Apr 2026: दिल्ली में गुरुवार को पारा 41 डिग्री पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। जानें आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में मौसम का क्या रहेगा हाल।

दिल्ली में आज का मौसम (17 Apr 2026): राजधानी दिल्ली में कुदरत का अनोखा खेल देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ गुरुवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने से लोग बेहाल थे, वहीं शुक्रवार की सुबह तिलक मार्ग, अक्षरधाम और लक्ष्मी नगर समेत कई इलाकों में हुई हल्की बारिश ने दिल्लीवालों को बड़ी राहत की उम्मीद दी है। शाम आते-आते आसमान में छाई काली घटाओं और फुहारों ने बढ़ते तापमान पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से समूचे एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान समूचे एनसीआर में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसमी गतिविधियां होने से पॉल्यूशन के स्तर में कमी आने और एक्यूआई बेहतर होने की गुंजाइश बढ़ गई है।

delhi weather today rain alert

दिल्ली में आज सुबह आई बारिश

पूरी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट (Delhi Rain Alert)

शुक्रवार सुबह और शाम को हुई बारिश ने न केवल धूल और प्रदूषण से कुछ राहत दिलाई, बल्कि सुबह के वक्त सुहावनी हवाओं ने दिल्ली-नोएडा रूट पर चलने वाले यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है। IMD का पूर्वानुमान था कि शनिवार को फिर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। फिलहाल तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए पूरे शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

End of Feed