Delhi Weather Today: मानसून की सुस्त चाल, पर सुबह-सुबह बरसे मेघ, आखिर कब होगी तेज बरसात?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 July 2026: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में देर रात और आज तड़के बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। आज पूरे दिन मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

दिल्ली में आज का मौसम (14 July 2026): दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आज की सुबह बेहद खुशनुमा और राहत भरी रही। पिछले कई दिनों से राजधानी में चिपचिपी गर्मी और भीषण उमस पड़ रही है। लेकिन सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे मंगलवार सुबह मौसम का रुख पूरी तरह बदला महसूस हो रहा है।

Delhi Weather

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

यूपी में 14 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि आसमान में बादल घिरा हुआ है और तड़के एक तात्कालिक (Nowcast) अलर्ट जारी किया गया था। जिसके अनुसार दिल्ली में सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed