दिल्ली का मौसम (11 Jan 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड का सितम बरकरार; आगे भी रहेगा घने कोहरे और सर्द हवाओं का डबल अटैक

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 Jan 2026: उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और राजधानी दिल्ली भी इसकी चपेट में है। न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट, घना कोहरा और शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के बने रहने की चेतावनी दी है।

दिल्ली में आज का मौसम (11 Jan 2026): दिल्ली की ठंड इस समय अपने चरम पर पहुंच गई है और इसने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का अब तक का सबसे कम स्तर है। घने कोहरे और शीत लहर की वजह से दिल्ली और एनसीआर के लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं। तेज हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त शीतलहर का असर बना रहेगा। शनिवार को दिल्ली में जनवरी महीने की सबसे ठंडी सुबह देखने को मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हुई असामान्य बारिश के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे राजधानी और आसपास के इलाकों में ठंड और बढ़ गई। आईएमडी के मुताबिक, रात के दौरान पारा और लुढ़ककर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो शुक्रवार की तुलना में थोड़ा कम रहा।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम

आज दिल्ली में मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में शीतलहर का असर महसूस किया जा सकता है। सुबह के समय कई जगह हल्का कोहरा रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान भी औसत से कम दर्ज हो सकता है। सुबह के समय सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिनकी रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे से कम रहेगी। दोपहर में हवा की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 16 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शाम और रात के दौरान हवाएं कमजोर होकर पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम की रफ्तार से चलेंगी।

End of Feed