शहर

Delhi-NCR Weather: तेज धूप और गर्मी से परेशान दिल्लीवासी, पश्चिमी विक्षोभ से कितना बदेला मौसम; जानें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्मी से तपने लगा है। सूरज की तल्खी लोगों को मार्च में ही परेशान करने लगी है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Image

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

Photo : iStock

दिल्ली में आज का मौसम (10 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर अभी से शुरू हो चुका है। हवा से नमी गायब है और सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते राजधानी में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है। तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। दिल्ली में गर्मी की शुरुआत फरवरी से ही हो गई थी, जिसमें महीने का औसत तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। जिसके बाद अब मार्च में गर्मी और तेज हो गई है। सोमवार को राजधानी में दिन का पारा 36 डिग्री के करीब आ चुका है। आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते कई राज्यों में बारिश की संभावना है, आइए जानते हैं कि इस वेदर सिस्टम का दिल्ली में कितना प्रभाव रहेगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने के भी आसार हैं। हालांकि बादलों की आवाजाही के चलते धूप में थोड़ी नर्मी रहने की संभावना है। लेकिन गर्मी से राहत के आसार नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में अगले 5 दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। इस दौरान सूरज और बादलों की बीच लुका-छिपी का खेल भी देखने को मिल सकता है। हालांकि बादल छाने के कारण बारिश होने का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। वहीं तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढाव बना रह सकता है। 11 मार्च से 15 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article