दिल्ली का मौसम (06 March 2026) Delhi Weather Today: तेज धूप से तपने लगी दिल्ली, मार्च में ही मई जैसी गर्मी!

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और गर्मी पड़ने लगी है। दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

दिल्ली में आज का मौसम (06 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में मार्च में ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। दिन में सूरज की तपिश भी बढ़ती जा रही है। जिससे धूप का कहर अभी से लोगों को झेलना पड़ रहा है। तेज धूप और हवाओं के कारण मौसम और ज्यादा शुष्क व गर्म हो गया है। दिन में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी पड़ रही है। धूप भी तीखी महसूस हो रही है। दिन में पंखे और एयर कंडिशनर भी चलने लगा है। गर्म कपड़े अब लोगों ने पैक करके रख दिए हैं और कूलर साफ करने लगे हैं। राजधानी में जिस तेजी से गर्मी पैर पसार रही है, उससे लग रहा है कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना है।

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम


आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। सुबह से ही धूप खिली रहेगी, जो दिन चढ़ने के साथ ही तीखी हो जाएगी। दिन में धूप की तपिश के कारण अच्छी-खासी गर्मी महसूस होगी। पिछले कई दिनों से दिल्ली में तेज हवाएं चल रही थीं, लेकिन अब हवा की रफ्तार में कमी आएगी। करीब 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आज हवा चल सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed