दिल्ली का मौसम (06 Feb 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड के तेवर पड़े ढीले, क्या सर्द हवाओं से पलटेगा मौसम? जानें IMD की अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 Feb 2026: दिल्ली में सर्दी धीरे-धीरे गायब होती हुई महसूस हो रही है। गुरुवार को राजधानी में दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हुई। हालांकि दिल्ली के मौसम को पहले भी अचानक करवट बदलते हुए देखा जा चुका है। आइए जानते हैं कि आज यहां का मौसम कैसा रहेगा:

दिल्ली में आज का मौसम (06 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है। जिससे गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। हालांकि सुबह-शाम अभी भी सर्दी महसूस हो रही है। पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में अगले कुछ दिन बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हालांकि बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है। दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन में धूप निकलने की भी संभावना है। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed