दिल्ली का मौसम (02 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में तपती धूप के बीच चलेंगी तेज हवाएं, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम का रंग?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही गर्मी तेज हो गई है। दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिन में चिलचिलाती धूप अभी से परेशान करने लगी है।

दिल्ली में आज का मौसम (02 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ गई है। दिन में चिलचिलाती धूप ने परेशानी बढ़ा दी है। सुबह-शाम में मौसम की ठंडक भी अब कम होती जा रही है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही लोगों ने स्वेटर-कंबल पैक करके रख दिए हैं। रात में पंखे भी चलने लगे हैं। धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही तापमान में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। दिन का तापमान जल्द ही 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जिससे अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास अभी से होने लगेगा।

Delhi weather.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। आज भी आसमान साफ ही बना रहेगा। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी दिन में चलने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

End of Feed