सफदरजंग पर भरोसा नहीं, प्राइवेट हॉस्पिटल में करें शिफ्ट; सोनम वांगचुक की पत्नी ने की मांग, HC का किया रुख

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अस्पताल पर सही स्वास्थ्य जानकारी साझा न करने और डिस्चार्ज से इनकार करने का आरोप लगाया।

सोशल एक्टिविस्ट और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उन्हें किसी निजी अस्पताल में ले जाने की अनुमति देने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। गीतांजलि ने कहा कि उनका सफदरजंग सरकारी अस्पताल से भरोसा उठ गया है। उन्होंने मामले में तत्काल सुनवाई के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है।

Sonam Wangchuk

फाइल फोटो

अस्पताल पर स्वास्थ्य जानकारी छिपाने का आरोप

गीतांजलि आंगमो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अस्पताल प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर बड़े सवाल उठाए हैं। गीतांजलि ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि अस्पताल ने परिवार को बताया था कि सोनम वांगचुक का पोटैशियम लेवल गिरकर 2.9 हो गया है, जो बेहद चिंताजनक और जानलेवा बताया गया था। हालांकि, उनके मुताबिक अस्पताल की ओर से जारी सार्वजनिक स्वास्थ्य बुलेटिन में पोटैशियम का वास्तविक स्तर बताने के बजाय केवल "पोटैशियम का स्तर कम हो रहा है" कहा गया। आंगमो ने दावा किया कि एक प्राइवेट लैब की जांच में पोटैशियम का स्तर 3.5 आया, जो सामान्य सीमा में है।

End of Feed