LIVE

Heat Wave Updates: दिल्ली में आज गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट, यूपी में हीटवेव की चपेट में कई शहर

Pooja KumariUpdated Jun 12, 2024, 18:08 IST

Heat Wave Updates: दिल्ली में आज गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट, यूपी में हीटवेव की चपेट में कई शहर
Heat Wave Updates: दिल्ली में आज गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट, यूपी में हीटवेव की चपेट में कई शहर

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली में 12 जून के लिए गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है, इस दौरान कुछ स्थानों पर प्रचंड लू चलते की संभावना है। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :

JUN 12, 2024 15:06 IST

झारखंड के इन इलाकों में हीटवेव अलर्ट

भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। झारखंड में कुछ इलाकों में आधी के साथ बारिश हो रही है। वहीं पलामू और संताल में हीटवेव से लोग परेशान है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही रांची सहित दूसरे जगहों पर लू का येलो अलर्ज जारी है।
JUN 12, 2024 14:57 IST

राजस्थान में इन जगहों पर हीटवेव का दौर जारी

राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिशि के साथ ओले पड़े हैं, तो कुछ जगहों पर अभी भी हीटवेव से लोग परेशान हैं। विभाग के अनुसार 20 जून तक यहां मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।
JUN 12, 2024 14:52 IST

बिहार में गर्मी और लू का कहर बरकरार

भीषण गर्मी और हीटवेव से लोग परेशान हैं। पटना समेत कई जगहों पर लू के कहर से लोगों का हाल बेहाल है। यहां का तापमान 45°C डिग्री तक पहुंच गया। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
JUN 12, 2024 06:03 IST

दिल्ली में आज गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। यहां के लोगों को एक हफ्ते तक गर्मी और लू की मार से राहत मिलने की कोई संभावना नही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में 12 जून के लिए गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 से 17 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार रहने का अनुमान है।
JUN 12, 2024 06:02 IST

कानपुर में रही सबसे गर्म रात

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को प्रयागराज फिर से सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कानपुर में सबसे गर्म राहत रही। यहां न्यूनतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज हुआ।
JUN 12, 2024 06:02 IST

यूपी के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में कई शहर लू की चपेट में है, यहां तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा प्रभावति पूर्वी यूपी के इलाके रहे हैं, जहां तापमान बढ़ने के साथ ही लू का असर भी ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने यूपी में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर प्रचंड लू चलते की संभावना है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है।
JUN 12, 2024 06:02 IST

गुजरात में चार दिन पहले पहुंचा मॉनसून

गुजरात में मंगलवार को निर्धारित समय से चार दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी। आईएमडी, अहमदाबाद में वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि गुजरात में आमतौर पर मॉनसून 15 जून तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
JUN 12, 2024 06:02 IST

भीषण गर्मी के कारण झारखंड में सभी स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे

झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल 15 जून तक बंद करने की घोषणा की। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि पलामू क्षेत्र में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के मद्देनजर, राज्य में संचालित सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त/गैर-सहायता प्राप्त और सभी निजी स्कूल 12 जून से 15 जून तक बंद रहेंगे।’’