LIVE

Heat Wave Updates: दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, कानपुर में कई जगहों पर झमाझम बारिश; जानें आपने शहरों के मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Jun 23, 2024, 19:44 IST
Follow on Google News
Heat Wave Updates: दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, कानपुर में कई जगहों पर झमाझम बारिश; जानें आपने शहरों के मौसम का हाल

Heat Wave Updates: दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, कानपुर में कई जगहों पर झमाझम बारिश; जानें आपने शहरों के मौसम का हाल

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Heat Wave Alert Updates: उत्तर भारत के कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में हवाएं चल तो रही हैं, लेकिन उमस से भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी-बिहार और दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाओं या आंधी-बारिश की संभाना है। वहीं मध्य प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बारिश ने दस्तक दे दी है। हीटवेव और मौसम को लेकर अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार है -

JUN 23, 2024 17:24 IST

कानपुर में कई जगहों पर झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को बारिश हुई। कानपुर के कल्याणपुर, रावतपुर, गोल चौराहे, मोतीझील से लेकर झकरकटी बस अड्डा में करीब 10 मिनट तेज बारिश हुई। इसके अलावा पुराने शहर घंटाघर, चुन्नीगंज से लेकर नवीन मार्केट की तरफ हल्की बुंदाबांदी हुई। हालांकि, कानपुर दक्षिण के नौबस्ता, किदवई नगर, यशोदा नगर, श्याम नगर और कोयला नगर को राहत की बूंदें नसीब नहीं हुई।
JUN 23, 2024 15:32 IST

दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, कई जगहों पर झमाझम बारिश

Rain in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में रविवार दोपहर कई स्थानों पर बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, कई जगहों पर अगले दो घंटे में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही आईएमडी ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
JUN 23, 2024 14:23 IST

हरियाणा में लू का अलर्ट

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिन में धूप खिलने औसतन 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्जी की गई है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
JUN 23, 2024 08:04 IST

लखनऊ में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 23 जून तक मानसून पहुंचेगा। इस दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ में मानसून 23 जून तक पहुंचे की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यूपी में इस बार झमाझम बारिश होने की संभावना है।
JUN 23, 2024 06:00 IST

यूपी के 34 जिलों में आंधी की संभावना

मौसम विभाग ने यूपी के 34 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को इससे राहत मिलेगी। आने वाले कुछ ही दिनों में प्रदेश में मानसून भी दस्तक देगा, जिससे गर्मी की छुट्टी हो जाएगी।
JUN 23, 2024 06:00 IST

मध्य प्रदेश के लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को आज और आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, दमोहा सहित 30 से अधिक जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहरों में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
JUN 23, 2024 06:00 IST

राजस्थान में बारिश के आसार

राजस्थान के कोटा, उदयपुर, टोंक और सवाई माधोपुर में गरज के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 18 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
JUN 23, 2024 06:00 IST

दिल्ली में आंधी चलने के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज के साथ आंधी तूफान की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून का असर दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले हुई बारिश और उसके बाद चल रही हवाओं से दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
JUN 23, 2024 07:14 IST

बिहार को मिली गर्मी से राहत

2 दिन से बिहार के मौसम की चाल बदली हुई है। यहां आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जुमई, किशनगंज और भागलपुर सहित 25 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की बौछार का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी तो कुछ में बारिश की बौछार होगी।